हजारीबाग में आज अक्षय पात्र किचन का किया गया विधिवत उद्घाटन
मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन
हजारीबागः हजारीबाग में आज झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का आगमन हुआ तथा सर्वप्रथम उन्होंने हजारीबाग के डेमोटांड में बनकर तैयार हुए अक्षय पात्र किचन का विधिवत उद्घाटन किया। सर्वप्रथम उनके पहुंचने पर उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात अक्षय पात्र किचन का रिबन काटकर उन्होंने उद्घाटन किया।

उसके पश्चात मंच से दीप प्रज्वलित कर उन्होंने सभा को भी संबोधित किया इस दौरान उनके साथ सांसद जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल, बरकट्ठा विधायक अमित यादव, डीसी नैंसी सहाय, एसपी अरविंद कुमार सिंह के साथ प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। सबसे खास बात यह रही कि कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने बच्चों के साथ बैठकर अक्षय पात्र किचन में बने व्यंजन का लुफ्त भी उठाया।
यह काफी अच्छी पहल है-राज्यपाल
उनके साथ में विधायक मनीष जायसवाल भी मौजूद रहे। वही मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह काफी अच्छी पहल है जहां अक्षय पात्र में बने स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन हजारीबाग के एक लाख बच्चों तक पहुंचेगी। साथ ही उन्होंने यह भी अस्वस्थ किया है कि ऐसे अक्षय पात्र किचन झारखंड के अन्य जिलों में भी तथा जल्द ही रामगढ़ में स्थापित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा को लेकर निकला बाइक रैली
वहीं सांसद जयंत सिन्हा भी काफी खुश दिखे क्योंकि सांसद जयंत सिन्हा के प्रयास से ही यह अक्षय पात्र कीचेन हजारीबाग जिले में स्थापित की गई है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह काफी सुखद पल है और इस अक्षय पात्र किचन से अब हजारीबाग के एक लाख बच्चे लाभान्वित होंगे।
अक्षय पात्रा किचन के लिए सांसद का शुक्रिया-विधायक मनीष जायसवाल
विधायक मनीष जायसवाल ने भी इस उद्घाटन पर संबोधन के दौरान यह कहा कि हजारीबाग में अक्षय पात्र के द्वारा स्थापित बृहत किचेन सांसद जयंत सिन्हा के प्रयास स्वरूप हजारीबाग में स्थापित हुआ है वह सांसद का इसके लिए आभारी है तथा अब बच्चों को स्वादिष्ट भोजन मिल पाएगा यह काफी अच्छी पहल है।
हजारीबाग में स्थापित हुआ यह अक्षय पात्र किचन देशभर का 69 किचन है तथा झारखंड का पहला एवं सबसे बड़ा अक्षय पात्र किचन है। इस किचन से हर रोज हजारीबाग के 500 से अधिक सरकारी स्कूल के लगभग एक लाख बच्चे लाभान्वित होंगे तथा उन्हें गर्म एवं ताजा मध्यान भोजन उपलब्ध हो पाएगा।

















