सड़क सुरक्षा को लेकर निकला बाइक रैली

बोकारोः जिला सड़क सुरक्षा समिति बोकारो के द्वारा मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज नया मोड़ बोकारो से बाइक रैली निकाली गई। रैली में प्रशासनिक अधिकारी व कर्मियों के साथ-साथ पुलिसकर्मी एवं शहर के लोग शामिल हुए।

ट्रैफिक नियमों का पालन करने का निर्देश

मालूम हो कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सौजन्य से सड़क सुरक्षा माह 15 जनवरी से मनाया जा रहा है, जो 14 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान जगह-जगह लोगों को रोक कर उनसे हेलमेट पहनने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश देते हुए उनसे भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने का अनुरोध भी किया गया।

बाईक रैली 22Scope News

ये भी पढ़ें- राजधानी की रातें होगी रंगीन, नाइट मार्केट शुरु 

इस बाइक रैली में शहर के लोगों के साथ-साथ सिटी पुलिस भी शामिल रही। यह रैली परिवहन विभाग के नेतृत्व में आयोजित की गई। मीडिया से बातचीत करते हुए विमल किशोर सिंह ने कहा कि यातायात व्यवस्था को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। हेलमेट पहनने, सहित ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जा रही है।

Ranchi BJP Office Protest: रांची में भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान...

Ranchi BJP Office Protest: गुरुवार को राजधानी रांची में बीजेपी के राज्य कार्यालय के बाहर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब कांग्रेस पार्टी के...

बिहार विधानसभा Live : पटना में प्रदर्शन के बाद सदन में...

पटना : बिहार विधानसभा में मॉनसून सत्र चल रहा है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। पूरा सत्र पांच दिन का है।...

NEET Paper Leak Protest: कांग्रेस के BJP कार्यालय घेराव से पहले...

NEET Paper Leak Protest: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा BJP ऑफिस का घेराव करने के ऐलान के बाद राजधानी रांची में...