प्रसव कराने गई प्रसुति महिला की हुई मौत

खगड़िया : खगड़िया जिला के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खीराडीह के एक प्रसुति महिला की स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की लापरवाही से मौत होने की बात बताई जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। प्राप्त जानकारी अनुसार खीराडीह गांव निवासी विकास यादव की पत्नी गायत्री देवी डिलिवरी कराने सीएचसी परबत्ता पहुंचने की बात बताई जा रही है। जहां मृतिका परिजन द्वारा यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि सीएचसी परबत्ता में मौजूद कर्मियों द्वारा प्राथमिक उपचार के तौर पर चार सुईयां भी लगाई और फिर आशा नंदनी देवी द्वारा बताया गया कि प्रसुति महिला सीरीयस है। इन्हें अविलंब निजी क्लीनिक ले जाने की आवश्यकता है।

इतना ही नहीं आनन-फानन में बिना इंट्री किए और कराए निजी क्लीनिक ले चला गया, जहां पहुंचते ही प्रसुति महिला दम तोड़ दिया। वहीं मौजूद आशा कर्मी नंदनी देवी द्वारा टालमटोल बयान दे बताया कि हमारे यहां कोई भी प्रसुति महिला की इंट्री डिलीवरी होने के बाद हीं की जाती है। पैसैंट की सिरियस स्थिति होने को मृतिका परिजन की रजामंदी से निजी क्लीनिक ले जाया गया। जहां प्रसुति महिला की मौत हो गई। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सीएचसी परबत्ता में डिलीवरी कराने लाई गई महिला की कोई सुई नहीं दी गई है।

वहीं उक्त घटनाक्रम को लेकर प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ. कशिश ने बताया कि मृतिका परिजन द्वारा सीएचसी परबत्ता पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। मृतिका महिला की सीएचसी परबत्ता में कोई उपचार नहीं हुई है और न ही इंट्री हीं की गई है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आशा कर्मी द्वारा पुरी रात किसी भी डिलिवरी महिला की इंट्री नहीं होने की बात सरासर झूठ है। रही बात निजी क्लीनिक पर ले जाने की तो उसपर संबंधित कर्मियों से पूछताछ व जानकारियां इकट्ठा कर दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...