तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से 2 व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा : नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के मोती नगर केंदुआ गांव के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान मोती नगर तेंदुआ गांव निवासी कृष्णा राम और राम अवतार राम के रूप में किया गया है।

मृतक के परिजन राजीव कुमार ने बताया कि दोनों व्यक्ति रोड पर टहल रहे थे तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन दोनों व्यक्ति को रौंद कर फरार हो गया। जिससे दोनों व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Deoghar News: देवघर में 1.9 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी...

देवघर: देवघर पुलिस को जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के...

रामगढ़ DC ऋतुराज बने क्लास टीचर, बच्चों को पढ़ाया और दिया...

रामगढ़: रामगढ़ के डिप्टी कमिश्नर ऋतुराज ने बुधवार को डुल्मी ब्लॉक इलाके का दौरा किया ताकि विकास योजनाओं और शिक्षा व्यवस्था की ज़मीनी हकीकत...

राज्यसभा चुनाव से पहले होटल में ठहरे BJP विधायक पर स्वास्थ्य...

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वोटिंग से पहले बीजेपी विधायकों को रांची के मेन रोड स्थित...