Commercial Advertisment

नवादा में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर की चपेट में आने से 3 युवक की मौत

नवादा : नवादा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंबिका बीघा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन युवक की मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। मृतक युवकों की पहचान नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के गिरियक गांव निवासी सुबोध कुमार, रोशन कुमार और शंकर कुमार के रूप में किया गया है।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक पर सवार होकर गिरियक से नवादा आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंच गई है। साथ ही मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े : ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गर्भवती महिला की मौत, पति जख्मी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Bihar Tarkari Outlet Scheme: पटना जू के गेट नंबर-2 के पास...

Bihar Tarkari Outlet Scheme, पटना: बिहार में सब्जी उत्पादक किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और आम उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर ताजी एवं...

Junior National Kabaddi Championship 2026: पटना में 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक...

Junior National Kabaddi Championship 2026, पटना: बिहार में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण आयोजन...

Sahibganj JTET 2026 Exam: साहिबगंज में JTET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीसी...

Sahibganj JTET 2026 Exam: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए साहिबगंज जिला प्रशासन पूरी...