वीर शहीदों के प्रतिमाओं पर किया गया माल्यार्पण

फारबिसगंज : खबर फारबिसगंज शहर से है जहां आज शहर में कुल आठ चौक-चौराहों पर मौजूद देश के वीर शहीदों के प्रतिमाओं पर अनुमंडल प्रशासन के तत्वाधान में माल्यार्पण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर फारबिसगंज एसडीओ आईएएस शैलजा पांडेय के नेतृत्व में तमाम प्रशासनिक पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने बारी बारी से वीर शहीद महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मौके पर शहर के कई स्कूली बच्चों ने देश भक्ति नारे भी बुलंद किए। शहर के सुभाष चौक पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस, पोस्ट ऑफिस चौक पर चंद्रशेखर आजाद, महाराणा प्रताप चौक पर वीर महाराणा प्रताप, कोठीहाट चौक पर लालबहादुर शास्त्री, गोढ़ीहारे चौक पर डाक्टर भीमराव अंबेडकर, राजेंद्र चौक पर डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, फैंसी मार्केट पर बाबू वीर कुंवर सिंह और स्टेशन चौक पर पंडित रामदेनी तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आज किया गया। बता दें कि फारबिसगंज शहर में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व इस कार्यक्रम को किए जाने की परम्परा सालों से यहां होती आ रही है।

अमित कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...