अचानक दंपति ने कर ली खुदकुशी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

गया : शादी की लगभग ती महीने होने वाले ही थे कि अचानक पति-पत्नी ने घर में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद घर वाले और इलाके में सनसनी फैल गई। आखिर क्या वजह थी की शादी के तीन महीने होने वाले थे कि दोनों ने जहर खाकर घर में ही आत्महत्या कर लिया। यह राज राज ही रहता है लेकिन पुलिस ने इस पूरे मामले का पर्दा उठा लिया। पर्दा उठाते ही दंपति की आत्महत्या का मामला सामने आ गया। दरअसल, दंपति के मोबाइल पर एक युवक के द्वारा लगातार आपत्तिजनक वीडियो और ऑडियो भेज कर परेशान किया जा रहा था। जिसके कारण दोनों ने आत्महत्या कर लिया। इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया जबकि आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

14 नवंबर 2023 को पूजा कुमारी और पिंटू कुमार की शादी बड़े धूमधाम से हुई थी। लेकिन 21 जनवरी 2024 को की रात दोनों की अंतिम रात थी। परैया थाना क्षेत्र के रहने वाले बढ़निया गांव के रहने वाले थे। जब दोनों खाना खाकर रात में सोए और सुबह जब देर रात तक कमरा नहीं खुला तो लोगों को अनहोनी होने का शक हुआ तभी दरवाजा को तोड़ा गया। दरवाजा टूटते ही अंदर का नजारा ही कुछ और था। देखा गया कि दोनों पलंग पर अचेत अवस्था में मृत पाए हुए हैं। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतकों के मोबाइल की गहनता से जांच की गई तो सारा माजरा पुलिस को समझ में आ गया। उसमें मोबाइल पर दोनों का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजा गया था जिससे दोनों काफी मर्माहट है।

बता दें कि जब पुलिस इसकी जांच आगे बढ़ाया तो वीडियो भेजने वाला युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवक का नाम परैया थाना क्षेत्र के रहने वाले प्राणपुर गांव के रॉकी कुमार के रूप में हुई है। उसके द्वारा ही इंस्टाग्राम व सोशल मीडिया पर दोनों पति-पत्नी का आपत्तिजनक फोटो और वीडियो शेयर किया था। जिससे दोनों मानसिक रूप से आहत हो गए थे।

वहीं इस संदर्भ में टेकारी एसडीपीओ गुलशन कुमार ने कहा कि मृतक के पिता रामदेव सिंह के द्वारा परैया थाना में एक आवेदन दिया गया था। जिसमें प्राणपुर गांव के रॉकी कुमार उर्फ रवि के द्वारा ही आत्महत्या कारण बताया। कांड दर्ज होते हैं एक टीम गठित किया गया। जिसके आधार पर रॉकी कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके द्वारा ही उसके मोबाइल पर इंस्टाग्राम के स्टेटस पर एक आपत्तिजनक फोटो डाला गया था जिससे वे लोग काफी आहत है। इस कारण वह आत्महत्या कर लिया था वही आगे की अनुसंधान जारी है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट के लिए गया से...

Gaya Passport Mobile Van Camp 2026: पासपोर्ट सेवाओं को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय,...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में UAE का निवेश! दुबई में...

Bihar UAE Investment MoU: बिहार में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...