ट्रेन में प्रति यात्री 500 ग्रा. से अधिक आभूषण तो जांच होगी

528
ट्रेन में प्रति यात्री 500 ग्रा. से अधिक आभूषण तो जांच होगी
ट्रेनों में तय मात्रा से अधिक आभूषण पहनकर यात्रा करने पर पूछताछ हो सकती है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सुरक्षाबल जब्ती की कार्रवाई भी कर सकते हैं
Advertisment

National: ट्रेनों में तय मात्रा से अधिक आभूषण पहनकर यात्रा करने पर पूछताछ हो सकती है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सुरक्षाबल जब्ती की कार्रवाई भी कर सकते हैं।

Advertisment

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार इस बारे में स्पष्ट निर्देश जारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार चुनाव के दौरान नकदी और शराब पर जब्ती पर सख्ती के चलते कुछ राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी सोने के आभूषणों के जरिए तस्करी कराते हैं। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है।

कि पुरुष यात्रियों के लिए 100 ग्राम, अविवाहित महिला के लिए 250 ग्राम और विवाहिता के लिए 500 ग्राम सोने के गहने की मात्रा तय है। अभी अधिक गहनों के साथ सफर करने पर कोई पूछताछ नहीं होती है।

क्या तय मात्रा से अधिक आभूषण के साथ ट्रेन में सफर नहीं किया जा सकता है?

रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार तय मात्रा से अधिक आभूषण के साथ सफर करने पर उसके बिल या स्रोत को लेकर संतोषजनक जवाब देना होगा। यात्री को बताना होगा कि आभूषण कहां से और किस उद्देश्य से मिले, तो जब्ती नहीं होगी।

गोपालगंज में लग्जरी कार से करोड़ों के चांदी के आभूषण बरामद

 

Advertisement