
रांची: झामुमो के असंतुष्ट विधायकों में गिने जानेवाले लोबिन हेंब्रम के साहिबगंज से रांची आने पर उनका गुस्सा धीरे-धीरे ठंडा होता दिख रहा है। वे हेमंत सोरेन के प्रति नाराजगी को उनके सलाहकारों पर डाल रहे हैं।
साथ ही, चंपई सोरेन के पक्ष में वोट करने की बात भी कह रहे हैं। लोबिन हेंब्रम ने कहा कि बाहरी लोगों और गलत सलाहकारों के चक्कर ऐसे सलाहकारों में उन्होंने सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय, सुनील श्रीवास्तव के नाम भी गिनाए। बार-बार कहा कि उन्होंने हेमंत सोरेन को कई बार आगाह किया था।
अगर, वे उनकी सलाह पर अमल किए होते तो यह नौबत आती ही नहीं। लेकिन, उनका बोलना फर्ज बनता था। गुरुजी को कह सकते हैं कि उन्होंने अपना फर्ज निभाया। साथ ही, उन्होंने यह भी दोहराया कि वह चंपई सोरेन के पक्ष में विश्वास मत के दौरान वोट करेंगे। लोबिन ने कहा कि आज के हालात को देखकर उन्हें बहुत तकलीफ होता है।
यह पूछने पर कि अब आप असंतुष्ट नहीं हैं। इस पर वह थोड़ा उखड़ते हुए बोलते गए, छोड़िए।
क्या आप मंत्री बनेंगे, इस पर लोबिन हेंब्रम ने कहा कि हमको मंत्री बनना ही नहीं। ई सब बात अभी नहीं है।
अभी ही सब कुछ बता दें क्या। में फंसकर हेमंत सोरेन बदनाम और बर्बाद हुए।




