नामकुम में 18 क्विंटल डोडा लदा ट्रक जब्त, दो गिरफ्तार

रांची: पुलिस ने भूसा के बीच डोड छुपाकर कानपुर के रास्ते राजस्थान ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है। इस मामले ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों में राजस्थान के बीकानेर निवासी रामगोपाल व सुरेंद्र शामिल है। ट्रक (आरजे 07 जीसी 5769) में प्लास्टिक के 90 बोरों में 1800 किलो डोडा को भूसा के बीच दबाकर रखा गया था। ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि एसएसपी को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में बड़ी मात्रा में डोडा ले जाया जा रहा है।

इसके बाद डीएसपी मुख्यालय वन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने नामकुम थाना क्षेत्र में बेड़े टोली चौक के पास
एक ट्रेलर को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने गाड़ी सहित भागने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें भूसे के नीचे से डोडा मिला।

गिरफ्तार चालक और खलासी ने पूछताछ में बताया है कि वे लोग खूंटी से डौडा लेकर राजस्थान जा रहे थे, क्योंकि वहां होटल और ढाबों में इसकी काफी मांग है। होटल वाले इसका इस्तेमाल करते हैं। टीम में डीएसपी प्रभात रंजन बरवार, खरसीदाग ओपी प्रभारी सुखदेव कुमार साह व एएसआई अमृत लाल टोप्पो आदि शामिल थे।

Bihar Durga Puja Electricity Supply: बिहार में बिजली व्यवस्था की निगरानी...

Bihar Durga Puja Electricity Supply, पटना: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और आम नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...