नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में सदन को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि तीसरी बार हमलोग फिर से आ रहे हैं। उन्होंने सदन में कहा कि तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए चार सौ पार जबकि बीजपी 370 सीटें लाएगी।
वहीं पीएम मोदी ने सदन में कहा कि कांग्रेस परिवार में सिमटी है लेकिन बीजेपी जनता की पार्टी है ना की अमित शाह और राजनाथ सिंह की। मोदी ने कहा कि तीसरी अर्थव्यवस्था मोदी की गारंटी है। तीसरी बार सत्ता में आ रहे हैं तो कई बड़े फैसले लेंगे।







