टिकुली कला की विरासत और विकास पर बिहार संग्रहालय में संवाद आयोजित

Patna: बिहार संग्रहालय में रविवार को “संवाद: टिकुली कला – कलाकारों की नजर में” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों ने भाग लेकर इस पारंपरिक कला की समृद्ध विरासत पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने किया। पद्मश्री अशोक कुमार विश्वास, राज्य पुरस्कार से सम्मानित शबीना इमाम, संतोष कुमार टिकुली कलाकार रुचि कुमारी और मनीषा कुमारी ने अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि टिकुली कला बिहार की एक अत्यंत प्राचीन और विशिष्ट लोक कला है, जिसकी शुरुआत लगभग 800 वर्ष पहले मानी जाती है। “टिकुली” शब्द संस्कृत के “टिका” से बना है, जिसका अर्थ होता है माथे पर सजाया जाने वाला बिंदु या बिंदी। प्रारंभिक दौर में यह कला मुख्यतः कांच के टुकड़ों पर सोने की पॉलिश और नाजुक चित्रकारी के रूप में विकसित हुई थी, जिसे विशेष रूप से महिलाओं के श्रृंगार के लिए उपयोग किया जाता था।

कलाकारों ने बताया कि समय के साथ इस कला में कई बदलाव आए। महंगे कांच और सोने की जगह अब लकड़ी, हार्डबोर्ड और एनामेल रंगों का प्रयोग होने लगा है। आज टिकुली कला केवल बिंदी तक सीमित नहीं है, बल्कि ट्रे, कोस्टर, दीवार सज्जा, ज्वेलरी बॉक्स, कपड़े और अन्य सजावटी वस्तुओं पर भी इसका प्रयोग किया जा रहा है।

प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री अशोक विश्वास ने बताया कि 1973 में मैट्रिक पास करने के बाद उपेंद्र महारथी संस्थान में टिकुली पेंटिंग के जरिये पेंटिंग तैयार किया करते थे। जिसके कारण उन्हें हर बार नये-नये काम मिलते रहे। 1982 में नई दिल्ली में आयोजित एशियन गेम में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हाथों 5000 खिलाड़ियों को 4-4 यानी कुल 20,000 टिकुली पेंटिंग भेंट के तौर पर दी गयी थी।

टिकुली कलाकार रुचि कुमारी ने कहा कि टिकुली कला को कैनवास से उतार कर वस्त्र पर तैयार किया है। इसके जरिये तैयार किये गये पोशाक अपने-आप में बेहद खास है। बिहार संग्रहालय में लगे प्रदर्शनी में इस पोशाक में धोती-गमछा पर टिकुली आर्ट के जरिये खास कलाकृति तैयार की गयी है। खासकर भागलपुर की तस्ल सिल्क साड़ी पर टिकुली पेंटिंग का काम अनोखा काम किया गया है।

मनीषा कुमारी ने बताया कि टिकुली कला के क्षेत्र में लगातार काम कर रही हैं। इस विषय पर काफी कुछ जाना है और काफी कुछ सीखने को अब भी बाकी है। संग्रहालय में लगी प्रदर्शनी में टिकुली कला का इस्तेमाल करके राम दरबार की पेंटिंग तैयार की गयी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कला प्रेमियों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

Saffrn

Trending News

रांची में सजेगा सिनेमा का महाकुंभ, चित्रपट फेस्टिवल का हुआ ऐलान

Ranchi: आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए फिल्म फेस्टिवल के निदेशक नंद कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सिनेमा और समाज के...

सड़क हादसे के पीड़ितों को मिलेगा 1 लाख 50 हजार रुपए...

Patna: बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ, उप मुख्यमंत्री-सह-परिवहन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को परिवहन...

अनन्य मित्तल ने गढ़वा के 34वें उपायुक्त के रूप में संभाला...

Garhwa: भारतीय प्रशासनिक सेवा (2015 बैच) के अधिकारी अनन्य मित्तल ने आज गढ़वा के 34वें जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण...

क्या JPSC प्री की परीक्षा में हुई गड़बड़ी? धनबाद से आई...

Dhanbad: झारखंड में आज बहुत बड़ा दिन था। आज JPSC पीटी की परीक्षा राज्यभर में आयोजित की गई। लेकिन झारखंड में कोई परीक्षा हो...

भारत की जनगणना–2027 : उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने की...

Patna: विश्व की सबसे बड़ी जनगणना भारत की जनगणना–2027 का प्रथम चरण बिहार में दिनांक 02 मई 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img