बैंक जा रही महिला के साथ छिनतई और मारपीट, मामला पहुंचा थाना

हजारीबागः हजारीबाग के पदमा थाना अंतर्गत बुंडू गांव में उचक्कों के द्वारा एक महिला के साथ छिनतई और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। बताते चले कि बुंडू गांव कि रहने वाली कंचन देवी दूसरे गांव से महिला सखी मंडल के पैसे को इकट्ठा करने के बाद बैंक में जमा करने के लिए जा रही थी।

ये भी पढ़ें- JSSC पेपर लीक मामले की अब ईडी करेगी जांच 

महिला के साथ गलत बर्ताव भी किया गया

इसी दौरान बगल गांव के कुछ उचक्कों के द्वारा महिला से पैसे की छिनतई की गई। फिर उन लोगों के द्वारा मारपीट भी किया। इसके बाद उनके साथ गलत बर्ताव भी किया गया। उक्त महिला के परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

परिजनों ने थाने में प्राथमिक दर्ज करायी

बता दें कि इस पूरी घटना को लेकर महिला के परिजनों ने पदमा ओपी थाने में प्राथमिक दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला के पति बनवारी राणा ने बताया कि इससे पूर्व भी पीड़ित महिला के साथ ऐसी घटना को अंजाम दिया गया था।

ये भी पढ़ें- नशेड़ियों और अड्डेबाजी करने वालो की अब खैर नहीं-सिटी डीएसपी 

जिसको लेकर उन्होंने पहले भी थाने में प्राथमिक की दर्ज कार्रवाई है। इधर इस घटना को लेकर पदमा ओपी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिक की दर्ज की गई है और आगे की छानबीन की जा रही है।

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...