पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस दौरान राजनीतिक हस्तियों से मुलाकात होगी। लेकिन मेरा यह दिल्ली दौरा सामान्य है। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट में एनडीए पास होगी। उन्होंने कहा एनडीए के पास बहुमत से अधिक संख्या है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने या फिर दावा किया कि राजद और कांग्रेस के कई लोग उनके संपर्क में है।
अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट







