पटना : बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। उससे पहले राष्टीय जनता दल (RJD) लगातार सवाल खड़ा कर रही है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कितना भी दम लगा लें खेल होकर रहेगा। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार कितना भी झुक जाए वह विशेष राज्य की दर्ज नहीं दिलवा सकते हैं। उनकी हिम्मत है तो विशेष राज्य के दर्जा दिलवा कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले कुछ भी हो सकता है।
विवेक रंजन की रिपोर्ट







