करीब 8 किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार

गया : अपराध नियंत्रण और लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही पुलिस की गतिविधियां तेज हो गईं है। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को सात किलो 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के समीरतकिया का रहने वाला है। वह लंबे समय से इस कारोबार में जुटा था। पुलिस पकड़े गए गांजा के धंधेबाज के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुट गई है।

एसएपी आशीष भारती ने बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि समीर तकिया का रहने वाला बबलू कुमार गांजे का कारोबार करता है। इस पर पुलिस ने छानबीन कर सूचना एकत्रित की और सोमवार की देरशाम गांजा का कारोबार करने वाले बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं उसके कब्जे से पुलिस ने सात किलो 900 ग्राम गांजा भी बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ चल रही है।

उन्होंने बताया कि चूंकि आरोपी देर शाम ही पकड़ा गया है। इस वजह उससे बहुत सी जानकारी जुटाई जानी शेष है। उन्होंने बताया कि आरोपी लंबे समय से इस धंधे में जुटा था। यही नहीं वह शहर के विभिन्न इलाकों में अपने माल की डिलीवरी के लिए लड़के भी रख रखे थे। इसके लड़के ही विभिन्न जगहों पर गांजे की डिलीवरी किया करते थे। इस बात की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली थी। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...