पुलिस के आंख के नीचे से दिनदहाड़े 6 लाख की लूट

रांचीः राजधानी रांची में दिनदहाड़े लूट की घटना हुई है। शहर के पुंदाग ओपी क्षेत्र से दिनदहाड़े एक ज्वेलरी की दुकान से 6 लाख रुपए की लूट हो गई है। चोरों ने दुकान में घुसकर हथियार के बल पर लाखों रुपए की चोरी कर ली। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर वहां से नौ दो ग्यारह हो गए।

ये भी पढ़ें-खिड़की दरवाजे भी उखाड़ ले गए चोर !

बाइक छोड़कर भागे चोर

भागने के क्रम में उनका एक हथियार वहीं पर गिर गया। आनन-फानन में चोरों ने अपनी बाइक भी वहीं पर छोड़ दी। हालांकि यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही वहां पर सिटी एसपी, हटिया डीएसपी और पुंदाग पुलिस की टीम पहुंची है। पुलिस ने वहां पर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

बुके लेकर आए थे चोर

इस घटना की जानकारी देते हुए दुकान संचालक ने बताया कि एक युवक सज-धज कर दुकान में बुके लेकर आया और जेवरात दिखाने के लिए कहा। जैसे दुकानदार ने जेवर दिखाने के लिए निकाला उसी समय एक अन्य युवक दुकान में घुसा और फिर उसने पिस्टल निकाल ली।

ये भी पढ़ें-तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही…. 

पिस्टल सटाकर उसने दुकान से जेवरात की लूट कर ली। दुकान संचालक नें हालांकि हिम्मत दिखाकर अपराधियों से हाथापाई करने लगे। जिसके बाद चोर वहां से नौ दो ग्यारह हो गए।

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...