बीमा कंपनी से क्लेम की रकम हासिल करने के लालच में दुकानदार ने अपनी ही दुकान में रच डाली चोरी की साजिश

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी शहर के मेहसौल थाना क्षेत्र में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। शुरुआत में मामला सामान्य चोरी का लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो कहानी कुछ और ही निकली। दरअसल, बीमा कंपनी से क्लेम की रकम हासिल करने के लालच में दुकानदार मोहम्मद सज्जाद ने अपनी ही दुकान में चोरी की साजिश रच डाली।

दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की

आपको बता दें कि शनिवार की सुबह सुनियोजित तरीके से दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान कई संदिग्ध पहलुओं पर गौर किया गया। जब पुलिस ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने न सिर्फ इस फर्जी चोरी की साजिश का पर्दाफाश किया, बल्कि दुकानदार द्वारा छिपाकर रखे गए चोरी के सामान को भी बरामद कर लिया।

Sitamarhi Police 1 22Scope News

पुलिस ने पूरे मामले का सफलतापूर्वक पटाक्षेप कर दिया – सदर DSP

वहीं सदर डीएसपी ने कहा कि महज शाम सात बजे तक पुलिस ने पूरे मामले का सफलतापूर्वक पटाक्षेप कर दिया। फिलहाल, झूठी चोरी की साजिश रचने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस को गुमराह करने जैसी गंभीर धाराओं में मोहम्मद सज्जाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बीमा की रकम तो नहीं मिली, लेकिन अब जेल की सलाखों के पीछे वक्त जरूर काटना होगा।

यह भी पढ़े : हथियारबंद डकैतों ने मशहूर किराना कारोबारी रमाशंकर गुप्ता के घर में किया भीषण डकैती…

अमित कुमार की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...