सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SDM-ASP ने दुकानदारों व व्यापारियों के साथ की बैठक

नौबतपुर : बीते 11 फरवरी की रात नौबतपुर बाजार में रंगदारी के वर्चस्व को लेकर दो दुकानदारों को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। हालांकि इस मामले में पटना पुलिस ने दो अपराधी को हथियार और गोली के साथ तो गिरफ्तार कर लिया मामले का उद्वेदन भी कर लिया गया। लेकिन अभी भी नौबतपुर बाजार के स्थानीय दुकानदार और व्यवसाय में अभी भी डर का माहौल बना हुआ है।

जिसको लेकर गुरुवार को नौबतपुर थाना परिसर में दानापुर एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह, फुलवारी एएसपी विक्रम सिहाग और स्थानीय पदाधिकारी के साथ नौबतपुर बाजार और आसपास के तमाम दुकानदार और व्यवसाय वर्ग के लोगो के साथ बैठक किया। जहां बैठक में बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सुझाव और चर्चा भी की गई। वहीं बैठक को लेकर फुलवारी एएसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि बीते दिनों जिस तरह से नौबतपुर बाजार में दो दुकानदारों को रंगदारी के वर्चस्व को लेकर गोली मारी गई थी।

हालांकि इस मामले में पुलिस ने उद्वेदन कर दिया है और दो अपराधियों गिरफ्तार कर लिया है लेकिन दुकानदारों में अभी भी डर है। जिसको लेकर बैठक की गई। बैठक में दुकानदारों ने भी कई सुझाव और कई बातें बताई हैं। जहां पुलिस की गस्ती की टीम हो या पिछले चार से पांच सालों पहले शुरू हुआ। पुलिस पिकेट को फिर से चालू करने को लेकर सुझाव लिया गया है। जिसको लेकर इस पर काम किया जाएगा।

साथ ही एएसपी ने कहा कि अगर रंगदारी से जुड़ा मामला सामने आता है तो तुरंत थाने को सूचना दें। पर वरीय पुलिस अधिकारी को सूचना दें। पुलिस इसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है और हमारा मुहिम भी यही है। अपराध और रंगदारी मुक्त बिहार और शांतिपूर्ण वातावरण में व्यापारी अपना व्यापार करें। इस मौके पर नौबतपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी, एसआई रवि रंजन कुमार बीडीओ राहुल राज और सीओ बिजेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img