बधार में मिला एक व्यक्ति का शव, परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप

कैमूर : कैमूर से बड़ी खबर है। चांद थाना क्षेत्र के शिऊ गांव के बधार में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव देखने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जहां सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गांव के ही लोगों पर पूर्व के विवाद को लेकर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी गई है। मृतक व्यक्ति चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत शिउ गांव निवासी स्वर्गीय राधेश्याम मौर्या का 40 वर्षीय पुत्र अरविन्द कुमार मौर्य बताया जाता है।

वहीं सदर अस्पताल आय मृतक का भाई उपेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि गांव में हुए पूर्व के विवाद से ही मेरा भाई सात महीना से सैयद राजा में रह रहा था और गांव नहीं आता था। वहीं आज सुबह जब गांव के लोग खेत की तरफ शौच करने जा रहे थे तो देखा की मेरा भाई का शव बड़ा हुआ है। जिसके बाद देखते ही देखते यह बात आग की तरफ फैल गया। जिसके बाद हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया गया। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

उन्होनें गांव के ही लोग संतोष धोबी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे शक है कि उसने ही मेरे भाई को पूर्व के विवाद को लेकर गला दबाकर हत्या कर शव को बधार में फेंक दिया है। क्योंकि घटनास्थल पर शराब की कुछ बोतले भी फेंका गया है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि उनको पीला खिलाकर हत्या कर दिया गया है। क्योंकि वहां रहता ही नहीं था तो यहां आया आया कैसे हमलोग प्रशाशन से जांच कर कार्रवाई की मांग करते हैं।

वहीं पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

International Yoga Day 2026: एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में उत्साह...

एनएमएल बादम कोयला खनन परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कर्मचारियों ने योग सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का...

Ranchi Airport News: इंडिगो ने घटाए 5 Flights के फेरे, यात्रियों...

रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की 5 उड़ानों के फेरे कम कर दिए गए हैं। ईंधन की बढ़ती कीमतों और विमानों की कमी का असर...

NEET UG 2026 Re-Exam: रांची के 21 केंद्रों पर आज परीक्षा,...

रांची में आज NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बायोमीट्रिक सत्यापन और 200 मीटर क्षेत्र में...