डायन के आरोप लगाकर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या

मधेपुरा : मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर गांव के वार्ड संख्या-6 में डायन बिसाही के आरोप में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना पाकर मौके वारदात पर पहुंचकर मधेपुरा पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि मृतक के पति रूपेश कुमार के बड़े भाई अनिल कुमार सहित अन्य दो लोगों पर हत्या का आरोप है।

बताया जा रहा है कि अनिल कुमार के बेटा बीमार था उसका इलाज चल रहा था लेकिन स्वास्थ्य ठीक नहीं हो पा रहा था। वे लोग अपने छोटे भाई रूपेश कुमार के पत्नी पर लगातार डायन का आरोप मढ़ कर विवाहिता के साथ मारपीट भी करते रहते थे। इससे पूर्व मृतक के पति रूपेश कुमार ने स्थानीय थाना से लेकर मधेपुरा एसपी को भी लिखित आवेदन भी दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई संभव नहीं हो सकी। वहीं आज अनिल कुमार के बेटे की भी अचानक मौत हो गई। लिहाजा अनिल कुमार, बाबूलाल उर्फ बब्लू और शंभू शर्मा मिलकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गए।

वहीं मृतक पति रूपेश की माने तो डायन बिसाही का आरोप मढ़ कर उनकी पत्नी का हत्या की गई है। रूपेश ने बताया कि एक वर्ष चार माह शादी को हुए थे। लगातार परिवार में हमारे पत्नी पर डायन का आरोप लगाकर मारपीट की जाती थी जिससे परेशान होकर पत्नी को उसके मायके में ही रखते थे। हाल के दिनों में विवाहिता अपने मायके से दुर्गापुर आई थी। रूपेश ने बताया कि पूर्व में भी ये सभी लोगों ने मिलकर मेरी पत्नी के साथ जमकर मारपीट किया था जिसके बाद हमने स्टांप पेपर लिखित में पाउंड बना दिया था कि मेरी पत्नी डायन नहीं है। अगर कोई साबित कर देता है तो मैं अपना गांव घर छोड़कर कहीं बाहर चला जाऊंगा। इसके बावजूद भी ये लोग नहीं माने और आज गला दबाकर हत्या को अंजाम दे डाली।

वहीं मृतक विवाहिता के पिता अंजय शर्मा ने अपने पुत्री की हत्या का आरोप अनिल शर्मा, शंभू शर्मा और बाबूलाल उर्फ बब्लू शर्मा पर लगाया है। इस मामले को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे पुरैनी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि विवाहिता की गला दबाकर हत्या की गई है। तत्काल शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। साथ ही मामले में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। बहरहाल, आवेदन प्राप्त नहीं हुई है। आवेदन प्राप्त होते हीं मामला दर्ज कर अनुसंधान की जाएगी।

यह भी पढ़े : मधेपुरा में एक महिला को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...