बिहार-झारखंड के 500 से ज्यादा शहरों तक पहुंची जियो एयर फाइबर सेवा

हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ ऑल इन वन इंफोटेनमेंट साबित हो रहा है जियो एयर फाइबर सेवा

पटना/रांची: रिलायंस जियो बिहार झारखंड में एक साथ जियो एयर फाइबर सेवा का विस्तार कर रहा है। अब जियो एयर फाइबर की सर्विस दोनों राज्यों के सभी प्रमुख छोटे-बड़े 500 से ज्यादा शहरों में पहुंच गई है।

जियो एयर फाइबर उन इलाकों के लिए वरदान है जहां ऑप्टिकल फाइबर के जरिए ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ यानी अंतिम परिसर तक कनेक्शन पहुंचाना मुश्किल रहा है। जियो एयर फाइबर इस जटिलता को दूर कर, फाइबर जैसी स्पीड से डेटा पहुंचाता है। बिहार झारखंड के 500 से ज्यादा शहरों और इनसे जुड़े सैकड़ों गांवों के उपभोक्ता अब इस इंटीग्रेटिड सर्विस के माध्यम से विश्व स्तरीय घरेलू मनोरंजन, ब्रॉडबैंड और डिजिटल सेवाओं का आनंद ले सकेंगे। जियो एयर फाइबर को जियो स्टोर या ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

हाई स्पीड और भरोसेमंद इंटरनेट कनेक्टविटी अब आम आदमी की जरूरत बन गया है। पढ़ाई कमाई और दबाई जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहद अहम है। ऐसे में जियो एयर फाइबर बेहतरीन विकल्प पेश करता है।

घरेलू मनोरंजन, स्पोर्ट्स और समाचार के 550 से ज्यादा HD टीवी चैनल और OTT यानी ओवर द टॉप कंटेंट का बेजोड़ विकल्प भी है जियो एयर फाइबर।

जियो एयर फाइबर सेवा

जियो एयर फाइबर सेवा के लिए कंपनी ने 599 रु, 899 रु और 1199 रु वाले तीन प्लान बाजार में उतारे हैं।

599 रु वाले प्लान में 30 एमबीपीएस, तो वहीं 899 रु और 1199 रु वाले प्लान में 100 एमबीपीएस स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

इसके अलावा 599 रु और 899 रु वाले प्लान के साथ 14 ओटीटी ऐप्स और 1199 रु वाले प्लान के साथ नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और जियो सिनेमा प्रीमियम जैसे 16 ओटीटीट ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। तीनों ही प्लान्स में ग्राहकों को 550 से अधिक डिजिटल टीवी चैनल्स फ्री मिलेंगे।

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...