बिहार झारखंड में शुरू हुई ‘जियो एयर फाइबर’ सेवा

दोनों प्रदेशों के जिला मुख्यालयों में एक साथ हुआ लॉन्च

रांची:रिलायंस जियो ने बिहार झारखंड में एक साथ जियो एयर फाइबर सेवा लॉन्च कर दी है। अब जियो एयर फाइबर की सर्विस दोनों राज्यों के सभी प्रमुख शहरों में पहुंच गई है।

जियो एयर फाइबर उन इलाकों के लिए वरदान है जहां ऑप्टिकल फाइबर के जरिए ‘लास्ट माइल कनेक्टिविटी’ यानी अंतिम परिसर तक कनेक्शन पहुंचाने में दिक्कत आती है।

इससे लाखों परिसर ब्रॉडबैंड से नहीं जुड़ पाते। जियो एयर फाइबर इस जटिलता को दूर कर, फाइबर जैसी स्पीड से डेटा पहुंचाता है।

बिहार झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों के ग्राहक अब इस इंटीग्रेटिड सर्विस के माध्यम से विश्व स्तरीय घरेलू मनोरंजन, ब्रॉडबैंड और डिजिटल सेवाओं का आनंद ले सकेंगे। जियो एयर फाइबर को जियो स्टोर या ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

‘जियो एयर फाइबर’ के लिए कंपनी ने 599 रु, 899 रु और 1199 रु वाले तीन प्लान बाजार में उतारे हैं। 599 रु वाले प्लान में 30 एमबीपीएस, तो वहीं 899 रु और 1199 रु वाले प्लान में 100 एमबीपीएस स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

इसके अलावा 599 रु और 899 रु वाले प्लान के साथ 14 ओटीटी ऐप्स और 1199 रु वाले प्लान के साथ नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और जियो सिनेमा प्रीमियम जैसे 16 ओटीटीट ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा। तीनों ही प्लान्स में ग्राहकों को 550 से अधिक डिजिटल टीवी चैनल्स फ्री मिलेंगे।

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब...

SBI Data Leak: एसबीआई के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर मिलने की जानकारी सामने आई है। नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता और...

Ranchi Drug Syndicate: रांची में अंतरराष्ट्रीय नशा कारोबार का खुलासा, युवती...

 रांची में एनसीबी ने अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा कर युवती समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडीएमए और गांजा जब्त, जांच जारी।Ranchi...