डुमरी में झाड़ी में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, फैली सनसनी

डुमरी. थाना क्षेत्र के जामतारा पंचायत अंतर्गत संचालित एक निजी विद्यालय के पीछे झाड़ी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलने एसडीपीओ सुमित प्रसाद और इंस्पेक्टर मनोज कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया।

मृत व्यक्ति के चेहरे पर चाकू से वार का निशान था और बोरे से शव ढका हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव को वहां फेंक दिया है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि सुबह जब लोग उधर टहलने गये थे तो देखा कि एक व्यक्ति का शव फेंका हुआ है। इसके बाद इस बात की सूचना पुलिस सहित मुखिया खेमलाल महतो को दी गयी।

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...

Dobhi Drowning Incident: गया के डोभी में आहर में डूबने से...

Dobhi Drowning Incident, गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के मिस्त्रीटांड़ में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गौतम कुमार और...