गिरिडीह: सब्जी बेचने आई महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

गिरिडीह. जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के जमुआ चौक के पास गुरुवार को सड़क हादसे में एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। महिला यहां सब्जी बेचने के लिए आई थी। इसी दौरान एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि महिला पैदल ही चौक से गुजर रही थी, इसी क्रम में चौक से गुजर रहे एक ट्रक ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया।

इधर घटना की जानकारी मिलने पर जमुआ थाना प्रभारी सह डीएसपी नीलम कुजूर और प्रभारी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली और सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतका बिंदवा देवी जमुआ थाना क्षेत्र के हरला गांव निवासी घनश्याम महतो की पत्नी थी और सब्जी बेचने जमुआ चौक पहुंची थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

गिरिडीह से नमन नवनीत की रिपोर्ट

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...