Jamshedpur Drugs Haul : बिस्टुपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Jamshedpur Drugs Haul : जमशेदपुर के बिस्टुपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा बिस्टुपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

पुलिस ने एक महिला सहित कुल 5 लोगों की गिरफ्तारी की है, इन लोगों के पास से 42 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 15 हजार रुपए कैश और 4 मोबाइल फोन को भी जप्त किया गया है.

सी सी आर डी एस पी अंजनी कुमार गिवारी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि सभी लोग शहर के रिहायशी इलाकों में ब्राउन शुगर का काम किया करते थे.

CCR DSP Anjani Kumar
CCR DSP Anjani Kumar press conference regarding Jamshedpur Drugs Haul

उन्होंने कहा कि ये सभी आरोपियों द्वारा जुबली पार्क, बिस्टुपुर पीएम मॉल, जुगसलाई, मानगो और साकची क्षेत्र

में इनका धड़ल्ले से कारोबार चल रहा था.

Jamshedpur Drugs Haul

बिस्टुपुर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ठाकुर को इसकी गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद थाना प्रभारी ने

वरीय अधिकारियों को सूचना देते हुए एक तीम का गठन कर, छापेमारी की.

जिसके बाद एक एक कर इन 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है, इनमें से एक महिला भी शामिल है.

उन्होंने कहा कि पुलिस को इन लोगों ने और भी सूचना दी है, अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए

पुलिस छापेमारी कर रही है, डीएसपी ने कहा कि इस तरह के कारोबार करने वालों को किसी भी

कीमत पर बक्सा नही जाएगा, फिलहाल सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related News : नशे के कारोबार से जुड़ती महिलाएं, नगड़ी थाना क्षेत्र से 26 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार

Sahibganj Crime: मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की गला रेतकर हत्या,...

 साहिबगंज के मोहनपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले गौर चंद्र बागती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी। पुलिस मामले की...

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...