भूतनाथ रोड में चोरों का आतंक, चार पहिया वाहन की चोरी

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत भूतनाथ रोड में चोरों ने आतंक मचा रखा है। कहीं मोटरसाइकिल चोरी करते हैं तो कभी चैन छीना जाता है। आज सुबह की घटना है कि फोर व्हीलर भी सुरक्षित नहीं रह गया। बतलाया जाता है कि आलोक शरण की गाड़ी अपने घर के नीचे लगाकर आराम करने गए थे। सुबह में चोरों के द्वारा उनकी फोर व्हीलर गाड़ी जो कंप्यूटराइज्ड गाड़ी थी उसे चोरी कर आराम से लेते चले गए।

आलोक शरण ने बतलाया कि यह गाड़ी एक साल पहले ही हमने खरीदी थी। गाड़ी को लगाकर अपने रूम में आराम करने गए थे। सुबह में देखा तो गाड़ी नहीं था। सीसीटीवी कैमरे में देखा गया कि चोरों ने गाड़ी को कैसे चुराया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाला गया है।

वहीं स्थानीय थाना अगमकुआं को सूचना दिया गया। साथ ही 112 नंबर को डायल भी किया गया आए फॉर्मेलिटी करके चले गए। इस क्षेत्र में आसपास चोर एवं स्मैकर शराब विक्रेताओं का जमवाड़ा लगा रहता है। यहां के स्थानीय लोग इन सब बातों से काफी चिंतित है। प्रशासन को कोई फिक्र नहीं है। वहीं लिखित शिकायत अगमकुआं थाना में दिया है और जांच के बाद ही पता चलेगा कि मामला क्या है।

यह भी पढ़े : फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...

Simdega Brown Sugar Case: सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार...

झारखंड के सिमडेगा में पुलिस ने ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 8.3 ग्राम ब्राउन...