फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

पटना सिटी : पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र के जोल बीघा गांव में सोमवार की देर रात एक सर्फ फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की खबर सुनते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गोपालपुर थाने को दी। सूचना मिलने के बाद गोपालपुर थाने की पुलिस ने पटना सिटी के अग्नि दस्ते को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही अग्नि दस्ते की गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच गोदाम का लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की देर रात अचानक फैक्ट्री में तेजी से धुआं निकलते हुए देखा गया। इसके बाद आग की लपट तेज होती चली गई। ग्रामीणों ने बताया कि अग्नि दस्ते की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन सभी गाड़ियों के पानी खत्म हो गये। इसके बाद और गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में जुट गई। इस बीच गोदाम में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग और तेजी से बढ़ने लगा।

हालांकि अग्नि दस्ते की गाड़ी ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस मामले को लेकर गोपालपुर थाना प्रभारी जावेद अहमद खान ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। नुकसान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के द्वारा कोई आवेदन थाने को प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद ही आग लगने से नुकसान की बात स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़े : पटना में ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में पुलिस ने को दबोचा, इसलिए दी थी फायरिंग की घटना को अंजाम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...