धनबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे सरयू राय? जानिए क्या बोले

जमशेदपुर. लोकसभा चुनाव में धनबाद की सीट हॉटकेक बन चुका है। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को इसी मुद्दे पर संवाददाता सम्मेलन की, जिसमें उन्होंने कहा कि धनबाद में भाजपा ने जो उम्मीदवार दिया है, उसका विरोध कोई खुलेआम नहीं कर रहा है, लेकिन हर किसी के मन में दहशत है।

लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे सरयू राय?

उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज के कृष्णा अग्रवाल ने भी बाबूलाल मरांडी को यही पत्र लिखा था कि उम्मीदवार बदलिए, लेकिन पत्र मिलने के चार घंटे के अंदर उम्मीदवार (ढुल्लू महतो) का फोन आ गया और उन्होंने फोन पर ही कृष्णा अग्रवाल की ऐसी-तैसी कर दी। ऐसे समय में वहां के लोग मुझसे चुनाव लड़ने को कह रहे हैं, जबकि मैं कह रहा हूं कि विपक्ष वहां कोई बेहतर उम्मीदवार दे, वरना मैं तो बिल्ली के गले में घंटी बांधने को तैयार हूं। मेरा धनबाद की जनता से यही कहना है कि इस बार के चुनाव में सभी लोग पार्टी लाइन से हटकर अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करें।

बाबूलाल मरांडी पर सरयू राय का पलटवार

सरयू राय ने कहा है कि कल बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि उनका उम्मीदवार (ढुल्लू महतो) अपराधी नहीं है, सामाजिक व्यक्ति है। सरयू राय कोई जज नहीं हैं। इस पर मैं कहना चाहता हूं कि बाबूलाल भी जज नहीं हैं। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की खंडपीठ ने कहा है कि दो साल से ज्यादा सजा पाने वाले की सदस्यता समाप्त होनी चाहिए। इस हिसाब से ढुल्लू महतो पर 50 से अधिक मुकदमे हैं, जिसमें चार अलग-अलग जजों ने सजा सुनाई है, वह करीब साढ़े चार साल हो रही है। ऐसे में बाबूलाल के उम्मीदवार के साथ क्या होना चाहिए, यह तो चुनाव आयोग को भी देखना चाहिए।

सरयू राय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बार भाजपा के लिए 400 पार का नारा दिया है। मेरा कहना है कि यदि भाजपा एक सीट (धनबाद) को छोड़ दे तो 399 प्लस से भी प्रधानमंत्री का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। भाजपा के उम्मीदवार की क्षेत्र में इतनी दहशत है कि कोई खुलकर बोलने का साहस नहीं कर पा रहा है। दबी जुबान से सभी मान रहे हैं कि उम्मीदवार ठीक नहीं है। ऐसे में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को भी सोचना चाहिए कि वे 399 पार में संतोष करना चाहते हैं या 400 पार ही चाहिए।

सरयू राय ने प्रेस वार्ता में कहा कि धनबाद के एक संत हैं प्रिंस खान। वे विदेश से भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में लोगों को धमका रहे हैं। उनके नाम से एक ऑडियो वायरल हो चुका है, जिसमें हैदर अली उर्फ प्रिंस खान ने मुझे और कृष्णा अग्रवाल को धमकाया है। इस बारे में भी बाबूलाल को बोलना चाहिए कि प्रिंस खान और उनके उम्मीदवार (ढुल्लू महतो) में क्या गठबंधन है।

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...