मोटरसाइकिल से बंधा पिता और बेटा बेटी का शव मिला

लातेहार: बालूमाथ से खौफनाक घटना सामने आयी है जहां विनोद उरांव का शव अपने 12 वर्षीय पुत्र एवं 7 वर्षीय पुत्री के साथ मोटरसाइकिल में बंधा हुआ तालाब के अंदर से मिला है.

घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान आरा ग्राम निवासी सीसीएल कर्मी विनोद उरांव (30), उनके पुत्र अंकित उरांव (12) व पुत्री प्रिया कुमारी (7) के रूप में हुई है.

तीनों के शव एक मोटरसाइकिल से बंधे हुए थे. परिजनों ने आशंका जतायी है कि तीनों की हत्या की गयी है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम लातेहार सदर अस्पताल में गुरुवार को कराया जायेगा.

घटना को लेकर जो जानकारी मिल रही है उसक अनुसार रविवार को चार बजे विनोद उरांव दोनों बच्चों को बाइक पर लेकर निकले थे बच्चों का एडमिशन मैक्लुस्की गंज स्थित डॉन बोस्को स्कूल में कराने गये थे.

उसके बाद से दो दिनों तक विनोद उरांव ने अपने घरवालों से बातचीत नहीं की. अनहोनी की आशंका में परिजनों ने बुधवार को उनकी खोजबीन शुरू की. इसी क्रम में आरा ग्राम के तिलैयाटांड में एक तालाब के पास विनोद का हेलमेट पड़ा मिला.

गोताखोरों को बुलाकर तालाब में खेजबीन शुरू की गयी तो थोड़ी ही देर में गोताखोरों ने मोटरसाइकिल में रस्सी से बंधे विनोद और उनके दोनों बच्चों का शव पानी से बाहर निकाला, परिजनों के अनुसार, विनोद को मगध कोलियरी में जमीन के बदले सीसीएल में नौकरी मिली थी. वह तीन वर्ष से खलारी में सीसीएल की ड्यूटी कर रहे थे.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img