मोटरसाइकिल से बंधा पिता और बेटा बेटी का शव मिला

लातेहार: बालूमाथ से खौफनाक घटना सामने आयी है जहां विनोद उरांव का शव अपने 12 वर्षीय पुत्र एवं 7 वर्षीय पुत्री के साथ मोटरसाइकिल में बंधा हुआ तालाब के अंदर से मिला है.

घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान आरा ग्राम निवासी सीसीएल कर्मी विनोद उरांव (30), उनके पुत्र अंकित उरांव (12) व पुत्री प्रिया कुमारी (7) के रूप में हुई है.

तीनों के शव एक मोटरसाइकिल से बंधे हुए थे. परिजनों ने आशंका जतायी है कि तीनों की हत्या की गयी है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम लातेहार सदर अस्पताल में गुरुवार को कराया जायेगा.

घटना को लेकर जो जानकारी मिल रही है उसक अनुसार रविवार को चार बजे विनोद उरांव दोनों बच्चों को बाइक पर लेकर निकले थे बच्चों का एडमिशन मैक्लुस्की गंज स्थित डॉन बोस्को स्कूल में कराने गये थे.

उसके बाद से दो दिनों तक विनोद उरांव ने अपने घरवालों से बातचीत नहीं की. अनहोनी की आशंका में परिजनों ने बुधवार को उनकी खोजबीन शुरू की. इसी क्रम में आरा ग्राम के तिलैयाटांड में एक तालाब के पास विनोद का हेलमेट पड़ा मिला.

गोताखोरों को बुलाकर तालाब में खेजबीन शुरू की गयी तो थोड़ी ही देर में गोताखोरों ने मोटरसाइकिल में रस्सी से बंधे विनोद और उनके दोनों बच्चों का शव पानी से बाहर निकाला, परिजनों के अनुसार, विनोद को मगध कोलियरी में जमीन के बदले सीसीएल में नौकरी मिली थी. वह तीन वर्ष से खलारी में सीसीएल की ड्यूटी कर रहे थे.

Bihar E-Waste Awareness Campaign: बिहार के सभी स्कूलों में ई-कचरा अभियान,...

Bihar E-Waste Awareness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को राज्य के सभी सरकारी एवं...

Bihar PM Kisan 24th Installment: बिहार के 73 लाख किसानों को...

Bihar PM Kisan 24th Installment, पटना: बिहार के लाखों किसानों के लिए 30 अक्टूबर 2026 का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान...

Kalpana Soren Giridih Visit: गिरिडीह पहुंचीं कल्पना सोरेन, छठ घाटों और...

Kalpana Soren Giridih Visit: गांडेय विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को गिरिडीह पहुंचीं। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत वह क्षेत्र के विभिन्न...