Advertisment

फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार

औरंगाबाद : औरंगाबाद पुलिस ने आज बिहार के नालंदा जिला एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी की पहचान नालंदा जिले के चंडी गांव निवासी राहुल रंजन भारती के रूप में किया हैं। यह औरंगाबाद गया एवं दरभंगा में संदिग्ध पाया गया है। बता दें कि यह मामला औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत की हैं। जहां के ज्योति कुमारी से उद्योग के नाम पर उनके बैंक खाते से 63,050 रुपए ऑनलाइन फ्रॉड कर लिया गया था जिसकी शिकायत उन्होंने साइबर थाना औरंगाबाद में की थी।

आज प्रेसवार्ता के दौरान घटना की जानकारी देते हुए औरंगाबाद साइबर थाना अध्यक्ष अनु कुमारी ने बताया कि मामले को दर्ज करने के उपरांत कांड की तकनिकी अनुसंधान के क्रम में पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के नेतृत्व में एक विषेश टीम का गठन किया गया। जिसमें तकनिकी अनुसंधान के आधार पर साइबर पुलिस एवं डीआइयू की टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अप्राथमिकी अभियुक्त को नालंदा से गिरफ्तार किया गया है। जिसका पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। जिसके विरूद्ध बिहार के कई जिले में साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज हैं। अपराधी के पास से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, पीएनबी और एसबीआई का डेबिट कार्ड बरामद किया गया है। मामले के संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई के उपरांत आरोपित को जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े : औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गुप्त सूचना के आधार पर 2 नक्सली को दबोचा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...