पार्ट टाइम जॉब का झांसा दे 28.94 लाख की ठगी करने वाले दो साइबर फ्रॉड गिरफ्तार

रांची: पार्ट टाइम जॉब के तहत सिनेमा की रेटिंग बढ़ाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 28.94 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड करने वाले दो साइबर फ्रॉड को सीआइडी की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

इनमें बिहार के नालंदा जिला के बिहार शरीफ से कुमुद रंजन (40 वर्ष) और झारखंड के हजारीचाग अंतर्गत पगमिल ओकनी से 35 वर्षीय एजाज अनवर को गिरफ्तार किया गया है.

इनके पास से साइबर फ्रॉड में उपयोग किया गया तीन मोबाइल, तीन सिम, एक लैपटॉप, दो आधार कार्ड, तीन एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड और दो डेबिट कार्ड बरामद किया गया है.

इससे पहले इस मामले में ओडिशा के बालासोर जिला के रोसालपुर का सुरेंद्र दास (41 वर्ष) और बालासोर जिला के बलिया इंडस्ट्रियल एरिया का 39 वर्षीय राज किशोर नंदा और बिहार के पटना से संजीव कुमार को साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

इस मामले में 14 जनवरी 2023 को पीड़ित ने रांची साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. साइबर फ्रॉड ने शिकायतकर्ता से टेलीग्राम के माध्यम से संपर्क किया.

इसमें एक लिंक भेजकर सिनेमा की रेटिंग बढ़ाने का पार्ट टाइम जॉब ऑफर किया. इसके बाद टेलीग्राम से टास्क  पूरा करने पर शुरू में पेटीएम खाते में कुछ रूपये क्रेडिट किये गये.

फिर उस रुपये को आइसीआइसीआइ बैंक द्वारा निवेश करने पर बोनस प्राप्त होने का लालच देकर विभिन्न अकाउंट में पैसा डिपोजिट कराया, फिर पैसा क्रेडिट कराना बंद कर दिया.

इस तरह से 28.94 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस गिरोह ने इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से फेक कंपनी के नाम पर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, हैदराबाद और दिल्ली के बैंक खातों में करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन कराया.

इस गिरोह के कुमार ग्लोबल सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन कंपनी के यश बैंक स्थित खाते में मौजूद दो करोड़ 59 लाख 95 हजार रुपये को साइबर पुलिस ने फ्रीज करा दिया था.

Corn Husk Eco Friendly Products: मक्के के छिलके से बन रहे...

Corn Husk Eco Friendly Products: जिस मक्के के छिलके को अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, उसी से अब कप, प्लेट, कटोरी, ग्लास...

Vaishali Property Dispute Murder: वैशाली में संपत्ति विवाद में छोटे भाई...

Vaishali Property Dispute Murder: बिहार के वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र के धनुषी गांव के वार्ड संख्या 13 में मकान और संपत्ति के...

Vote Bachao Desh Bachao Rally: 1 नवंबर को दिल्ली में ‘वोट...

Vote Bachao Desh Bachao Rally, देवघर: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की ओर से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के...