IPL 2024 CSK vs SRH: हैदराबाद ने चेन्नई को छह विकेट से हराया

IPL 2024 CSK vs SRH: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आज आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें हैदराबाद ने चेन्नई को छह विकेट से हरा दिया।

PL 2024 CSK vs SRH:

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 165 रन बनाया है और हैदराबाद को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया है। इसे हैदराबाद ने चार विकेट खोकर 11 गेंद रहते आसानी से पूरा कर लिया।

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने बनाया। उन्होंने 24 गेंदों में चार छक्के और दो चौकों की मदद से 45 रन बनाये। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 35 रन, कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 26 रन और रवींद्र जडेजा ने 31 रनों का योगदान दिया।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त पारी खेली। उन्होंने मात्र 12 गेंदों में 37 रन ठोके। इसके अलावा एडन मार्करम ने 36 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। वहीं ट्रेविस हेड ने 31 रन बनाये।

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...