पटना : पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की अथमलगोला थाना क्षेत्र में विक्की कुमार साकिन चंदा थाना अथमलगोला जिला पटना अपने चाचा बिजली यादव के साथ हथियार लेकर चंदा गांव के शिव मंदिर के पास बैठा हुआ है और बड़ी घटना करने के फिराक में है। पुलिस ने वरीय अधिकारी के आदेश पर टीम बनाकर छापेमारी की। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति भागने लगे। भाग रहे व्यक्ति में से एक व्यक्ति को सशस्त्र बल के सहयोग से अवैध अग्नेयास्त्र एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
साथ ही एक व्यक्ति अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए व्यक्ति विक्की कुमार से भागने वाले व्यक्ति का नाम पुछा गया तो भागने वाले व्यक्ति का नाम अपने चाचा बिजली यादव बताया। इसी बीच सूचना मिली की बिक्की कुमार अपने घर पर भी हथियार रखे हुए है। उसके बाद टीम में शामिल पदाधिकारी एवं बल के द्वारा बिक्की कुमार एवं बिजली यादव के घरो की घेराबंदी कर बारी-बारी से विधिवत छापेमारी की।
बता दें कि बिक्की कुमार घर के कमरा में रखे ट्रंक से दो देशी कट्टा एवं एक रायफल बरामद किया गया। बिजली यादव के घर के एक कमरा में रखे एक ट्रंक के निचे रखे बोरा से एक एक नाली बंदुक एवं पांच खोखा बरामद किया गया। बिजली यादव एवं उनका पुत्र रोहित यादव अपने घर से फरार पाए गए। घटना के संदर्भ में अथमलगोला थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े : नॉर्थ बिहार में अपराधी घटना को अंजाम देने वाला अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट


















