पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़, लूटकांड के अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, 2 गिरफ्तार

बिक्रम : बिहार में बढ़ते अपराध के बीच एक बार फिर पटना जिले में अपराधियों और पटना पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। ताजा मामला पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के रानीतालाब थाना इलाके का है। जहां लूटकांड के अपराधी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। घटना रविवार की देर रात्रि की बताई जा रही है। जहां रानीतालाब थाना क्षेत्र के काब गांव के पास बगीचा में यह घटना हुई थी। हालांकि इस घटना में कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ है।

goal 22Scope News

मुठभेड़ में अपराधी को गोली लगी, पुलिस ने एक अपराधी को किया है गिरफ्तार

वहीं इस मुठभेड़ में एक अपराधी को गोली लगी है जबकि एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार अपराधों की पहचान पालीगंज थानाक्षेत्र के पैरपूरा गांव निवासी सूरज कुमार और आलोक कुमार के रूप में हुई है जिसमें सूरज कुमार को गोली लगा है जिसका इलाज पटना में चल रहा है। वहीं गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा और चार जिंदा गोली को पुलिस ने बरामद किया है।

लूटकांड का अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने काब गांव के पास पहुंचा है – थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार

दरअसल रानीतालाब थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को सूचना मिली की बीते महीने पान दुकानदार सनी कुमार के साथ हुए लूटकांड का अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने काब गांव के पास पहुंचा है जिसके बाद पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और देर रात्रि पुलिस की टीम अपराधी को पकड़ने पहुंची। जहां पुलिस को देखते ही अपराधी पुलिस के ऊपर फायरिंग करने लगे जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी अपराधी के ऊपर फायरिंग की जिसमें सूरज कुमार के पैर के पास गोली लगी और वह घायल हो गया वहीं दूसरा अपराधी भाग रहा था इसे पुलिस ने पकड़ लिया।

यह भी देखें :

पान दुकानदार सनी कुमार से हथियार के बल पर लूट की गई थी – पश्चिम सिटी SP

इधर, पूरी घटना को लेकर पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बीते महीने रानीतालाब थानाक्षेत्र के सैदाबाद गांव के पास रात्रि में एक पान दुकानदार सनी कुमार से हथियार के बल पर लूट की गई थी। जिसमें पुलिस अपराधी की धर पकड़ में लगी हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली की लूटकांड का अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने काब गांव के पास पहुंचा है। जिसके बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के ऊपर अपराधी फायरिंग करने लगे। जिसमें जवाबी कार्रवाई में पुलिस के द्वारा भी अपराधी के ऊपर फायरिंग की गई। जिसमें एक अपराधी को गोली लगी है। जबकि दूसरा अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ पुलिस कर रही है।

पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़, लूटकांड के अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, 2 गिरफ्तार
पुलिस व अपराधियों के बीच मुठभेड़, लूटकांड के अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग, 2 गिरफ्तार

रानीतालाब थाना क्षेत्र स्थित लूटपाट की घटना में पटना पुलिस ने किया खुलासा – SSP

पनटा के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि 28 जून को पटना जिले रानीतालाब थाना क्षेत्र स्थित लूटपाट की घटना में पटना पुलिस ने उद्वेदन कर दिया है। जिसमें दो लोगों की गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद भागने के क्रम में सूरज कुमार को पुलिस के द्वारा रोका गया लेकिन नहीं रुके तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली मारी, जो अभी घायल अवस्था में इलाजरत है। दरअसल, दुकान बंद कर घर जाने के दरमियान में पांच अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें सोने का लॉकेट और अन्य सामान लूट कर ले गए थे। उसे लेकर पुलिस ने टीम गठित किया था। गठित टीम ने छापेमारी के दौरान दो लोगों गिरफ्तार कर लिया है और अन्य के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : पीने के पानी को लेकर मचा हाहाकार, सड़क पर उतरे लोग…

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, Video बनाकर धर्म परिवर्तन का...

कैमूर : कैमूर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने एक व्यक्ति पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, वीडियो...

अररिया में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में साइकिल सवार सहित...

अररिया : अररिया में रफ्तार का कहर देखने को मिला। अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग एनएच-27 फोरलेन सड़क पर हुए हादसे में एक साइकिल सवार सहित...

चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला की जान बचाकर RPF कांस्टेबल...

सिवान : सिवान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से दुरौंधा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल...

फर्जी डॉक्टर बन चला रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की रेड...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा में बिना किसी वैध अनुमति और आवश्यक मानकों के संचालित एक निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की...

वायरल Video में हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img