जंगल में लगी भीषण आग, अफरातफरी के बीच…….

Simdega- सिमडेगा के बानो प्रखंड क्षेत्र के बेड़ाहोंजर जंगल में कल रात भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद आस-पास के इलाकों में अफरातफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसके बाद तुरंत आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।

जिसके बाद वन विभाग के वनपाल विवेक कुमार के पहल पर रात में ही ग्रामीण एकत्रित हुए और ग्रामीणों के अथक प्रयास से रात में ही आग को बुझाया गया। वनपाल विवेक कुमार ने बताया कि महुआ चुनने के लिए लोग जंगलों में आग लगा दे रहे हैं जिससे बहुत नुकसान हो रहा है। आग को बुझाने में काफी संख्या में ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई।

महुआ चुनने के लिए आग लगा देते हैं ग्रामीण

इधर इसकी सूचना मिलने पर दूसरे दिन रेंजर अफसर अभय कुमार सिंह वहां पहुंचे और ग्रामीणों को इस कदम को काफी सराहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना में पब्लिक जागरूक रहेगी तो पौधे नहीं मरेगें और हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रखंड में इस तरह की घटना आए दिन होती रहती है महुआ चुनने के लिए लोग आग लगा देते हैं जिससे नवजात पौधे मर जाते हैं इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक होना होगा तभी हमारा वन बच पाएगा।

Radha Govind University Blood Donation Camp: मानवता की सेवा में आगे...

Radha Govind University Blood Donation Camp: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के फैकल्टी सदस्यों और छात्रों ने रामगढ़ के कैंटोनमेंट बोर्ड हॉस्पिटल में झारखंड सेवा समिति...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में BJP का पलटवार, शंकर चौधरी...

Ramgarh BJP Press Conference: रामगढ़ में सांसद के सर्विस ऑफिस में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं...

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...