मधुबनीः खुटौना थाना क्षेत्र के सिकटीयाही पंचायत में मुखिया प्रत्याशी मनोज सिंह द्वारा अपने पक्ष में मतदान नहीं करने पर 17 ग्रामीणों के साथ मारपीट करने की खबर है.
पंचायत संख्या वार्ड 2 और 5 के मतदाताओं को कहना है कि हम लोग किसी अन्य प्रत्याक्षी के समर्थन में है, लेकिन जब मुखिया प्रत्याक्षी मनोज सिंह को इसकी खबर मिली, तब गुरुवर की रात्रि 8 बजे गोली, गट्टा के साथ आकर ग्रामीणों के साथ मारपीट करने लगा. इस मारपीट में दर्जनों ग्रामीण घायल हो गए, घायलों की चिकित्सा दरभंगा, डीएमसीएच में की जा रही है. आक्रोशित ग्रामीण खुटौना फुलपरास मार्ग को जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है.


















