कैलाश यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एचईसी के कार्मिक निदेशक से की मुलाकात, 5 सूत्री मांग पर हुई बातचीत

रांची. झारखंड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने एचईसी के निदेशक ग्रुप में कार्मिक निदेशक मनोज कु लकड़ा, निदेशक उत्पादन एसडी सिंह एवं निदेशक गर्ग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एचईसी कर्मचारियों के 22 माह का बकाया वेतन भुगतान करने, वर्षों से कार्यरत ठेका सप्लाई कर्मियों को माह सितंबर 2023 से फ्रेश टेंडर के तहत पुनः बहाल करने, विस्थापित, सेवानिवृत कर्मचारियों की लंबित मांग एवं शेष आवासों को एलटीएल स्कीम के तहत सेवानिवृत कर्मचारियों/वीआरएस कर्मचारी/सप्लाई कर्मियों को आवासों का आवंटन शुरू करने तथा तमाम फुटपाथ दुकानदारों को एक न्यूनतम शुल्क तय कर वार्षिक लीज पर देने जैसे 5 सूत्री मांगों पर विस्तार पूर्वक बातचीत की।

वार्ता के दौरान इस विषयों पर कार्मिक निदेशक मनोज कु लकड़ा और निदेशक उत्पादन एसडी सिंह ने कहा कि हम सभी कर्मचारियों की तकलीफ से वाकिफ हैं। आप सभी भरोसा रखिए जल्द ही कुछ ठोस निर्णय लेने की स्थिति में पहुंचने का प्रयास करेंगे। यादव ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से राशन दुकानदार कर्मियों को उधार समान नहीं दे रहें हैं। स्कूलों में मासिक फीस नहीं देने के कारण पढ़ाई बंद हो गई है। बेटियों की शादी तक नहीं हो पा रही है।

Cesto mart add 9 22Scope News

कार्मिक निदेशक मनोज कु लकड़ा ने कहा की मेरे साथ कुछ तकनीकी बाधा है क्योंकि अभी हम पूर्ण रूप से कार्यभार में नहीं है। वर्तमान कार्मिक निदेशक एके बेहरा 24/4/24 को सेवानिवृत हो रहे हैं। फिर भी हम सभी से बात कर एचईसी का वित्तीय स्थिति का जायजा लेकर कुछ दिनो में वेतन देने की कोशिश करेंगे। लेकिन सप्लाई कर्मियों के लिए इसी सप्ताह फ्रेश टेंडर निकलने का प्रक्रिया शुरू कर देंगे। किसी भी हाल में श्रम कानून का उल्लंघन नहीं होगा। आवासों एवं विस्थापितों के मामले के लिए कुछ वक्त चाहिए। आपके द्वारा फुटपाथ दुकानदारों के लिए सुझाव अच्छा है। कुछ वक्त दीजिए जरूर कुछ रास्ता निकालने का प्रयास करेंगे। यादव ने कहा कि राजद का शिष्टमंडल द्वारा आपसे तमाम बातों की सारी रिपोर्ट राज्य के श्रम नियोजन एवं उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता को दिया जाएगा।

ये हैं 5 सूत्री मांगें

  1. स्थाई एवं अस्थाई कर्मचारियों का लगभग 22 माह का एकमुश्त बकाया भुगतान करें एवं मासिक वेतन नियमित किया जाय।
  2. वर्षो से कार्यरत ठेका/सप्लाई कर्मियों का माह सितंबर 2023 से अबतक अविलंब नवीकरण किया जाय।
  3. किसी कारण वस नवीकरण प्रक्रिया में विलंब होती है तो श्रम कानून का पालन कर तत्काल कर्मियों को प्रबंधन सीधी तौर से प्लांट के अन्दर प्रवेश करने का आदेश जारी किया जाय।
  4. विस्थापितों का लंबित मुआवजा, एलटीएल आवासों का एग्रीमेंट की जगह रजिस्ट्रेशन करने, अस्थाई आवासों का छत ढलाई करने एवं शेष आवासों का एलटीएल स्कीम के तहत आवंटन प्रक्रिया की शुरुआत करने का निर्णय लिया जाय एवं तमाम फुटपाथ दुकानदारों को टेंपरेरी लीज कर न्यूनतम राशि तय की जाय।
  5. सेवानिवृत हुए कर्मचारियों का तमाम भुगतान अविलंब किया जाय।
Saffrn

Trending News

Assam Politics Update: सत्ता परिवर्तन के संकेत, Tea Garden Workers के...

असम दौरे पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चाय बागान श्रमिकों के मुद्दों को उठाया, कहा—जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में।Assam Politics Update रांची:...

Bihar Startup Success Story: युवा उद्यमियों की उड़ान, Startup Bihar योजना...

 बिहार के युवा स्टार्टअप गौरस और सेवासिटी ने Startup Bihar योजना की मदद से बनाई पहचान, 50 हजार यूजर्स तक पहुंचा लोकल बिजनेस।Bihar Startup...

Patna Crossword Winners 2026: ACAD Quiz में बिहार के खिलाड़ियों का...

 पटना के छात्रों ने ACAD Crossword प्रतियोगिता 2026 में स्कूल और कॉलेज श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया, देश-विदेश के प्रतिभागियों ने भी दर्ज...

Tejashwi Yadav Ranchi Visit: कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार...

 तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में राजद नेताओं के साथ करेंगे अहम बैठक, संगठन विस्तार और रणनीति पर होगा मंथन।Tejashwi Yadav Ranchi Visit...

1 करोड़ का इनामी माओवादी Prashant Bose का RIMS में निधन,...

Ranchi: रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। कुख्यात प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य Prashant Bose (किशन दा) का...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img