बोकारो में कार और स्कूटी की टक्कर में महिला घायल, गुस्साए लोगों ने जज के बॉडीगार्ड समेत दो की जमकर की पिटाई

बोकारो. कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार एक महिला घायल हो गयी। इससे गुस्साए लोगों ने कार में सवार जज के बॉडीगार्ड समेत दो की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद तीनों घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। घटना बोकारो के सेक्टर 6 थाना क्षेत्र के बीएसएल के पुराना क्लब के पास की है।

बोकारो में कार और स्कूटी की टक्कर

बताया जा रहा है कि मोहम्मद जमील अंसारी अपनी कार से सेक्टर 6 से वापस लौट रहे थे। तभी एक स्कूटी सवार को बचाने के दौरान घटना घटी। स्कूटी सवार आकर कार से टकरा गया। उस वक्त कार में मोहम्मद जमील के साथ जज के बॉडीगार्ड आरक्षी संख्या 258 सुरेश रजवार भी कार में सवार थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सुरेश रजवार और जमील अंसारी को पीटने लगा। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये। वहीं हादसे में स्कूटी से अपने बेटा के साथ जा रही महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना में घायल सुरेश कुमार एवं मोहम्मद जमील को सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया गया है। जबकि जख्मी महिला को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। इसके बारे में जानकारी देते हुए सेक्टर 6 थाना के एक सिपाही ने बताया कि जब मैं जाकर देखा तो घटनास्थल पर स्कूटी एवं कार दोनों क्षतिग्रस्त थी। इसके बाद जख्मी को ले जाने के लिए जब हम वाहन की तलाश कर रहे थे तो डेढ़ सौ की संख्या में लोगों ने उस वक्त आरक्षी पर हमला कर दिया। इसमें आरक्षी बुरी तरह से घायल हो गया।

बोकारो से चुमन कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...