साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 11 अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। साथ ही अलग-अलग जिलों से छापेमारी कर ग्यारह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लैपटॉप और एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान को बरामद किया गया है। ये सभी मल्टी नेशनल कंपनी के नाम पर ठगी करते है। कई देशों से इनके तार जुड़े हुए है। पुलिस ने साइबर फ्रॉड के 93 लाख रुपए को होल्ड कराया है। वहीं पूर्वी चंपारण मोतिहारी का रहने वाला नवीन इस गिरोह का मुख्य सरगना बताया जा रहा है।

दरअसल, साइबर पुलिस ने फ़्रॉड के मामले आयुष कुमार उर्फ रूद्र, रवि रोशन, निशांत कुमार और हिमांशु कुमार को सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के पैगमबरपुर गांव से गिरफ्तार किया। इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल, फोन, सिम कार्ड, कई बैंकों के एटीएम कार्ड, चेक बुक और वेलकम किट बरामद हुआ। जब इन लोगों से सख्ती से पूछताछ की गई तो इन्होंने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम बताएं। इनके निशानदेही पर रौशन कुमार, नेहल कुमार, सममी कुमार, मुरारी कुमार, नवीन कुमार, शिवम कुमार और राजकुमार को गिरफ्तार किया गया। मुरारी कुमार और शिवम कुमार पूर्व में भी साइबर अपराध के मामले में जेल जा चुके हैं। इन सभी के पास से मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और ठगी के पैसों के लेनदेन के हिसाब का कॉपी और कॉपी में लिखें कई खाता धारकों के नाम से चिपका हुआ सिम कार्ड बरामद हुआ है।

वहीं पूरे मामले में कल शाम आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के एक मकान से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर बाद में और अलग-अलग जिलों से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह सभी साइबर अपराध की घटना में संलिप्त थे। साइबर अपराध की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर इन अपराधियों पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : मुजफ्फरपुर में मुठभेड़, 2 अपराधी को लगी गोली, पुलिस…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...