IPL 2024 RR vs GT: राजस्थान ने गुजरात को दिया 197 रनों का लक्ष्य, संजू और प्राग ने जड़ा अर्धशतक

IPL 2024 RR vs GT: आज आईपीएल में राजस्थान और गुजरात के बीच मुकाबला हो रहा है। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट खोकर 196 रन बनाये और गुजरात को जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य दिया हैं। राजस्थान की ओर से कप्तान संजू सैमसन और रियान प्राग ने हाफ सेंचुरी लगायी है।

कप्तान संजू सैमसन ने 38 गेंदों पर दो छक्के और सात चौके लगाते हुए 68 रनों की पारी खेली। साथ ही रियान प्राग ने 48 गेंदों पर पांच छक्के और तीन चौके जड़ते हुए 78 रन बनाये। इसके अलावा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 24 रनों का योगदान दिया।

IPL 2024 RR vs GT:

बता दें कि, इस साल आईपीएल की अंक तालिका में अभी तक राजस्थान आठ प्वाइंट्स के साथ शीर्ष पर है। इस टीम ने अभी तक चार मैच खेले हैं और चारों में जीत दर्ज की है। वहीं गुजरात चार प्वाइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। इस टीम ने अभी तक पांच मैच खेले हैं और तीन में हार का सामना करना पड़ा है।

वास्तु विहार एड 15 22Scope News

वहीं इस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर कोलकाता है। इसने भी अभी तक चार मैचे खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज की है। इस अंक तालिका में सबसे नीचले स्थान पर दिल्ली है। इसने चार मैच खेले हैं और मात्र एक में जीत दर्ज की है।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...