उमाशंकर अकेला के आरोप पर मनीष जायसवाल ने दिया करारा जवाब…….

हजारीबागः पूरे देश में लोकसभा चुनाव को लेकर गहमा गहमी जारी है तो आरोप-प्रत्यारोप भी पार्टी के लोग एक दूसरे पर लगा रहे है। कुछ दिन पूर्व बरही से विधायक उमाशंकर अकेला ने सदर विधायक मनीष जायसवाल के बेटे करण जायसवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व 4.5 करोड़ का इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदा है। लेकिन अब इस आरोप का करारा जवाब बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने दिया। उमाशंकर अकेला ने हाल के दिनों में कई आरोप लगाया था।

इस आरोप का जवाब आज हजारीबाग संसदीय सीट से बीजेपी के प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने दिया है तथा उन्होंने यह पूछा है कि क्या सम्मानित विधायक को कानून का ज्ञान नहीं है। क्या इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदना गैरकानूनी है साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है कि यह इलेक्टोरल बॉन्ड 2021 में खरीदा गया है तो क्या 2021 में टिकट का बंटवारा किया जा रहा था। मनीष जायसवाल ने बरही विधायक के सारे आरोपी को बिना उनका नाम लिए निराधार बताया है।

 

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...