उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ 4 दिवसीय चैती छठ महापर्व संपन्न

नालंदा : उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया। साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास भी खत्म हो गया। इस मौके सूर्यनगरी बडगांव, औंगरी धाम, बाबा मणिराम अखाड़ा, सोहसराय सूर्य मंदिर और मोरा तालाब समेत जिले के विभिन्न घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। लोगों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान कर घर व समाज की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा ।

अर्घ्य प्रदान करने के लिए अहले सुबह से ही लोग माथे पर दऊरा लेकर छठ गीत गाते हुए घाट पहुंचे। किसी भी आपदा से निपटने के लिए सभी घाटों पर जिला प्रशासन द्वारा बैरकेटिंग के साथ साथ आपात से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोरों की तैनाती की गई थी। साथ ही मोटर बोट से घूम-घूमकर नजर रखी जा रही थी।

यह भी पढ़े : उगते हुए भागवान भास्कर के अर्ध्य के साथ चैती छठ संपन्न

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...