अर्जुन और कालीचरण 23 को करेंगे नामांकन

रांची: खूंटी लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और आइएनडीआइए की ओर से कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा एक ही दिन 23 अप्रैल को नामांकन करेंगे।

खूंटी में 13 मई को मतदान होना है। इसके लिए यहां 18 अप्रैल से ही नामांकन शुरू हो जाएगा। अर्जुन मुंडा के नामांकन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई नेता शामिल होंगे।

वहीं नामांकन के बाद अर्जुन मुंडा रोड शो भी करेंगे। उधर, कालीचरण मुंडा खूंटी स्थित (डीएवी स्कूल) पतरा मैदान से कालीचरण मुंडा इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ भव्य जुलूस की शक्ल में नामांकन करने उपायुक्त कार्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे।

खूंटी में झापा ने भी अपना प्रत्याशी उतारा है। यहां दो अन्य प्रत्याशियों के नाम की भी चर्चा है। इनमें अबुआ झारखंड पार्टी के जयंत जयपाल सिंह मुंडा और पत्थलगड़ी आंदोलन से जुड़ी बबीता बेलोस कच्छप शामिल हैं।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...