BANKA में तेजस्वी ने कहा, अगर चाचा नहीं पलटते तो हम और भी काम करते

BANKA

बांका: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बांका के उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी सभा में शामिल होने पहुंचे। तेजस्वी यादव के सभा में पहुंचने के उपरांत कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद का नारा लगाया, वहीं अन्य नेताओं ने तेजस्वी यादव का स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मोदी और नीतीश को निशाने पर लिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने मात्र 17 महीने में 5 लाख नौकरियां दी, अगर चाचा नहीं पलते होते तो हम 10 लाख नौकरी और देते।

यह भी पढ़ें – झंझारपुर के NDA उम्मीदवार के नामांकन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

उन्होंने लोगों से वादा किया कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो हम बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे, एक करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बांका से राजद प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव को लालू जी ने राष्ट्रीय जनता दल से उम्मीदवार बनाया है, इसलिए आप लोग लालू जी का सम्मान करते हुए इनको यहां से जीत दिलाइये। आगे उन्होंने कहा कि महागठबंधन की 17 महीने की सरकार में जिस तरह से बिहार में ऐतिहासिक कार्य हुए, वह आगे भी करने का प्रयास कर रहे थे तभी चाचा पलटी मार कर चले गए, नहीं तो कुछ और काम होते।

यह भी पढ़ें – जानिए क्या हैं फूड पाइप CANCER के लक्षण? स्क्रीनिंग और जागरूकता है बेहद जरूरी

उन्होंने कहा कि आज देश की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, गरीबी बनी हुई है लेकिन भाजपा सरकार इस बात पर ध्यान न देकर इधर-उधर के मुद्दों पर बात कर लोगों का ध्यान भटकाती रहती है। इससे सावधान रहने की सभी को जरूरत है। मोदी जी ने वादा किया था कि सरकार बनेगी तो लोगों को नौकरी देंगे, प्रत्येक खाते में 15-15 लाख रुपए जमा होगा। क्या ऐसा हुआ, इस पर जनसभा में उपस्थित लोगों ने कहा नहीं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो 15 अगस्त को एक करोड़ लोगों को नौकरी देंगे और रक्षाबंधन के दिन गरीब माता बहनों को 1 लाख आर्थिक सहायता देंगे।

यह भी पढ़ें – ARA में आर के सिंह ने कार्यालय का किया उद्घाटन

भारत में 30 लाख पद खाली है। 70 लाख नए पद सृजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज करते हुए तेजस्वी ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि बहुत बड़ी गारंटी है। मोदी जी बता दीजिए की नीतीश चाचा फिर पलटेंगे की नहीं। भाजपा वाले तलवार बांट रहे हैं, लेकिन हम कलम बांट रहे हैं। तलवार बाटेंगे तो बबुआ जेल जाएंगे। राजद के घोषणा पत्र में 24 वचन हैं।

जिसमें ड्यूटी के दौरान अर्द्धसैनिक बलों के जवान की मृत्यु होने पर शहीद का दर्जा देने, दो सौ युनिट बिजली बिल मुफ्त, बिहार में पांच नये एयरपोर्ट का निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा में सुधार के साथ किसानों एमएसपी का लाभ देने सहित अन्य क्षेत्र में व्यापक सुधार के साथ विकास कार्य किया जायेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से राजद के प्रत्याशी जयप्रकाश नारायण यादव को मत देकर जिताने की अपील की।

बांका से दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BANKA

BANKA
BANKA
BANKA
BANKA
BANKA
BANKA
BANKA

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...