औरंगाबाद से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी का दावा, जनता ने मूड बना लिया है

Aurangabad : औरंगाबाद लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के राजद प्रत्याशी अभय कुशवाहा ने सोमवार को पत्रकारों से बात की और इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव ने 24 सूत्री परिवर्तन पत्र जो जारी किया है जनता का मुख्य मुद्दा वही है और हमलोग उसके ऊपर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें – BANKA में तेजस्वी ने कहा, अगर चाचा नहीं पलटते तो हम और भी काम करते

पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि इस बार औरंगाबाद का मुख्य मुद्दा गायब है तो उन्होंने वर्तमान सांसद पर तंज कसते हुए कहा कि इन्हीं मुद्दों पर वे तीन बार चुने गए तो अब इस बार उसी मुद्दे को कैसे उठाएंगे। इस बार के चुनाव में इंडिया गठबंधन का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है बल्कि हर मतदाता चुनाव लड़ रहा है और यह संभव ही नहीं है कि कोई हर मतदाता को हरा दे। पत्रकारों ने जब औरंगाबाद के हरियाही नहर, मेडिकल कॉलेज। शहर में पानी की कमी समेत अन्य मुद्दों पर जब सवाल किया तो अभय कुशवाहा ने कहा कि ये सब कोई मुद्दा ही नहीं है।

यह भी पढ़ें – झंझारपुर के NDA उम्मीदवार के नामांकन में पहुंचे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

तेजस्वी यादव के द्वारा जारी परिवर्तन पत्र में जो मुद्दे हैं उसके ऊपर हमलोग काम करेंगे और जनता की सारी समस्याएं दूर हो जाएगी। वहीं औरंगाबाद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे पर उन्होंने कहा कि योगी जी आए, उनसे पहले मोदी जी भी आये थे। सिर्फ प्रचार करने या आने से जीत नहीं होगी बल्कि इस बार औरंगाबाद की जनता ने ठान लिया है कि इंडिया गठबंधन को विजयी बनाना है।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

INDIA

INDIA

INDIA

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...