IPL 2024 RCB vs SHR: आज आईपीएल में बैंगलोर और हैदराबाद के बीच मुकाबला हो रहा है। यह मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 287 रन बनाये हैं और बैंगलोर को 288 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। यह अब तक के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।
IPL 2024 RCB vs SHR:
बैंगलोर की ओर से ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में 8 छक्के और 9 चौकों की मदद से 102 रन बनाये। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंदों में 67 रन, अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 34, एडेन मरकाम ने 17 गेंदों में 32 रन और अब्दुल समद ने मात्र 10 गेंदों में 37 रन बनाये।
बता दें कि, इस साल आईपीएल की अंक तालिका में अभी तक हैदराबाद छह प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। इस टीम ने अभी तक पांच मैच खेले हैं और तीन में जीत दर्ज की है। वहीं बैंगलोर दो प्वाइंट्स के साथ दसवें स्थान पर है। इस टीम ने अभी तक छह मैच खेले हैं और पांच में हार का सामना करना पड़ा है।
Highlights







