बिहार से सीधे बंगाल पहुंचे पीएम मोदी, बोले – आदिवासी विरोधी है तृणमूल कांग्रेस

कोलकाता : बंगाल पहुंचे पीएम मोदी – लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान करीब आते ही भाजपा की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रचार अभियान में तेजी ला दी है। मंगलवार को बिहार में ताबड़तोड़ दो चुनावी जनसभाएं करने के बाद वह सीधे पश्चिम बंगाल के बालुरघाट पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय वोटरों के मिजाज को भांपते हुए राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की सरकार पर सीधा हमला बोला।

अपने संबोधन में उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम तो नहीं लिया लेकिन सधे अंदाज में निशाना साधते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस आदिवासी विरोधी है और वह आदिवासियों को अपना गुलाम बनाए रखना चाहती है। बंगाल पहुंचे पीएम मोदी

Elite institute 5 22Scope News

भाजपा ने आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया, तृणमूल ने आदिवासी महिलाओं को सजा दी

आदिवासी और दलित मतदाता बहुल बालुरघाट क्षेत्र में पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इन दोनों वर्गों से जुड़ी भावनाओं को जमकर कुरेदा। बोले कि आदिवासी, दलित और वंचित तृणमूल कांग्रेस के दास (गुलाम) नहीं हैं। आदिवासी महिलाओं को नीचा दिखाने वाली तृणमूल कांग्रेस खुद ही नीचे चली जाएगी। बीते पंचायत चुनाव के दौरान इसी क्षेत्र में तीन आदिवासी महिलाओं ने भाजपा का दामना थामा था तो तृणमूल कांग्रेस कुपित हो गई और उन तीन आदिवासी महिलाओं को तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने सजा देते हुए प्रताड़ित किया था।

सब याद है, लोग भूले नहीं हैं। दूसरी ओर भाजपा ही है जो आदिवासी समाज को सर-माथे पर रखती है। भाजपा ने ही आदिवासी समाज से आने वालीं द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाने की पहल की। बंगाल पहुंचे पीएम मोदी

बंगाल पहुंचे पीएम मोदी :

पीएम मोदी ने इसी मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस पर आगे भी हमला जारी रखा। कहा कि बालुरघाट की ही तरह तृणमूल कांग्रेस की राज्य सरकार ने आदिवासी बहुल राज्य के दूसरे सीमावर्ती इलाकों में भी लोगों को गरीब बना रखा है, उनका जीवन और आर्थिक स्तर गरीबी से बाहर नहीं निकलने दे रही। केंद्र सरकार के प्रयासों के बाद भी राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने इन लोगों के लिए चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ने दिया। बंगाल पहुंचे पीएम मोदी बंगाल पहुंचे पीएम मोदी

वाइल्ड वादी 5 22Scope News

सरकारी विभागों को तृणमूल ने भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया : पीएम मोदी

पीएम मोदी यहीं नहीं रुके। उन्होंने गत दिनों सुर्खियों में छाए उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली हिंसा के मामले पर लोगों को झिंझोड़ा और एनआईए पर हुए हमले की याद दिलाई। पीएम मोदी बोले कि संदेशखाली के घटनाक्रम को पूरे देश ने देखा है कि किस तरह तृणमूल कांग्रेस सरकार ने आखिरी मौके तक वहां के मुख्य आरोपी को बचाने की कोशिश की। सरकारी विभागों को तृणमूल कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का अखाड़ा बना रखा है।

प्राइमरी शिक्षा में भी भ्रष्टाचार किया गया। इसके बाद ईडी और एनआईए टीमों पर हुए हमलों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि केंद्रीय टीमें जांच के लिए बंगाल में पहुंचती हैं तो उन पर हमला करवाया जा रहा है। हमले के पीछे के लोगों को सभी जानते हैं कि किसने करवाए और मंशा क्या थी। बंगाल पहुंचे पीएम मोदी

Also Read : Modi in Purnea : मोदी की हुंकार, कहा- देश की जनता ने तय किया है 400 पार !

Saffrn

Trending News

Election Results 2026 Live: पांच राज्यों में काउंटिंग जारी, बंगाल से...

 विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों की गिनती जारी, बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में रुझान सामने आए, जानें किसकी बढ़त।Election Results 2026 Live...

Bank Robbery Case: हजारीबाग में सोना-नकदी लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपी...

 हजारीबाग के बरही स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में तीन आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार, 912 ग्राम सोना और 20 लाख कैश बरामद।Bank Robbery Case...

CAT Bench Ranchi: रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ

 रांची में जल्द बनेगी CAT की स्थायी पीठ, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दिया भरोसा, लंबित मामलों को कम करने पर जोर।CAT Bench...

Ranchi Treasury Scam: CID SIT की कार्रवाई तेज, तीन आरोपी रिमांड...

 रांची ट्रेजरी घोटाला मामले में CID SIT की जांच तेज, बोकारो एसपी कार्यालय से जुड़े तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी।Ranchi...

Sarna Code Census 2027: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने उठाई...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनगणना 2027 में सरना धर्म कोड को अलग पहचान देने की मांग की, राष्ट्रपति और पीएम को पत्र...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img