RJD को फिर लगा झटका, पार्टी जिला उपाध्यक्ष ने समर्थकों के साथ दिया इस्तीफा

पूर्णिया: लोकसभा चुनाव का आगाज होने के साथ ही राजद को लगातार झटका लग रहा है। अब एक बार फिर राजद को एक झटका लगा और पूर्णिया के जिला उपाध्यक्ष ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजद पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया। अपने इस्तीफा के बारे में धीरेन्द्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हमने हमेशा महागठबंधन को समर्थन दिया लेकिन महागठबंधन में सब ठीक नहीं है। राजद हमेशा कहती है कि हम ए तो जेड सभी एक हैं लेकिन राजद परिवारवाद में ही सिमट कर रह गया है। राजद के परिवारवाद के रवैये की वजह से हमने पार्टी से इस्तीफा दिया है। हमने अपने खून पसीना से पार्टी को सींचा है लेकिन हमारे साथ धोखा हुआ है। पार्टी में अगर कोई आगे बढ़ता है तो पार्टी के लोग ही उसका पांव पकड़ कर खींचते हैं। राजद में गरीबों का कोई सम्मान नहीं है यहां सिर्फ धनबल वालों को टिकट दिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- JEHANABAD में घर वाले नहीं माने तो प्रेमी जोड़े ने भाग कर मंदिर में रचाई शादी

RJD

RJD
RJD

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...